बाराबंकी, मई 18 -- रामनगर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कुसौरा गांव में बाढ़ कार्य खंड द्वारा बांध सुरक्षा को लेकर बनाई जा रही ठोकरों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ठोकर नंबर एक पर नोज बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा कुछ स्थानों पर परक्युपाइन भी लगाए गए हैं। ठोकर नंबर दो पर बोल्डर नोज लगाने का कार्य तेज गति से चल रहा है, जबकि मिट्टी की ठोकर पूरी कर ली गई है। इसी तरह ठोकर नंबर तीन का कार्य अपेक्षाकृत सुस्त दिखाई दे रहा है। अब यहां बोल्डर नोज का निर्माण शुरू किया गया है। तेज धूप से मजदूर चले गए थे जिससे दूसरे मजदूर बुलाए गए हैं तब कार्य शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- बांध सुरक्षा कार्य तेज, एक नंबर ठोकर का कार्य पूरा ठोकर नंबर चार पर मिट्टी की ठोकर तैयार होने के बाद अब बोल्डर लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्यस्थल पर विभागीय जेई की ...