महोबा, मई 1 -- श्रीनगर, संवाददाता। बांध में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक आपस में चाचा भतीजे बताए जा रहे है। कस्बा के कुल्लाई पहाड़िया के पास पुरानी बस्ती में घुमंतु जाति के लोग डेरा जमाए हुए है। यह लोग गांव-गांव में फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शाम 10 वर्षीय आर्यन उसकी पांच वर्षीय बहन प्राची, रिश्ते का भतीजा 8 वर्षीय रितेश बांध में नहाने चले गए। चाचा भतीजे बांध के डूब क्षेत्र में स्नान करने लबे जबकि बालिका बांध के किनारे बैठ गई। नहाते समय दोनों बालक गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक जब बालक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। प्राची ने परिजनों को बताया कि दोनों बांध में डूब गए है। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.