भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा मुक्ति आंदोलन के बैनर तले भारत-बांग्लादेश फरक्का जल समझौता के संदर्भ में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन संवाद का आयोजन शनिवार को सूजागंज स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुज्जफरपुर के शाहिद कमाल और संचालन उदय ने किया। संस्कृति कर्मी उदय ने कहा कि इस वर्ष के दिसंबर में भारत-बांग्लादेश के बीच फरक्का जल संधि की अवधि समाप्त हो रही है। जन संवाद के माध्यम से इस मुद्दे पर चर्चा कर साझा पक्ष तय किया जाएगा। कोसी क्षेत्र के नदी विशेषज्ञ महेंद्र यादव ने फरक्का बराज से संबंधित भारत-बांग्लादेश समझौते की जानकारी दी। जन संवाद में पहुचे लोगों ने मांग रखी कि नई संधि करने के बजाय फरक्का बराज समेत नदियों पर बने बांध-बराजों की समीक्षा कर नदियों की अविरलता सुनिश्चित की जाए। वहीं, ऑनलाइन जुड़े गंगा...