हाजीपुर, मई 24 -- बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर एसडीओ निरज सिन्हा ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिलट चौक पर बने स्लुइस गेट, सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी से जुड़ने वाली बांध का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बांध निर्माण एवं बाढ़ से पूर्व तैयारियों का एसडीओ ने किया निरीक्षण तटबंध के निरीक्षण के निर्देश एसडीओ निरज सिन्हा ने जल संसाधन विभाग के तकनीकी पदाधिकारी के साथ निरीक्षण करते हुए तटबंध पर किए जाने वाले आवश्यक कटाव निरोधी कार्य होने वाले और अतिक्रमण हटाने के लिए सहदेई और देसरी प्रखंड के सीओ और दोनों थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। साथ ही तटबंध के खरतनाक स्पॉट पर सैंडबैग रखने हेतु उसकी प्रयाप्त भंडार करने का भी निर्देश दिया गया।गंगा नदी में जलस्तर की जानकारी एसडीओ निरज सिन्हा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में तटबंध नि...