कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा स्थित बांध पर अवैध बालू खनन का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह खैरा टोला के पास ठोकर नंबर-4 पर बालू माफियाओ द्वारा खुले आम बालू की खुदाई कर करीब तीन ट्रैक्टरों में लोडिंग की जा रही थी, जिसे मुंहमांगी कीमत पर बेचा जायेगा। इस दौरान किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं दिखी, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बनाये गए कटाई भरपुरवा बांध पर हर वर्ष सरकार लाखों रुपये खर्च करती है। इसके बावजूद बालू माफिया उसी बांध को खोखला करने में जुटे हैं। लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद स्थानीय प्रशासन की चुप्पी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दावे किये जा रहे हैं, लेकिन हकीक...