मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। बांध के नीचे सीवर लाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसको लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग से पहले ही सशर्त इजाजत मिल चुकी है। तकनीकी पहलुओं को देखते हुए शर्त के अनुसार बांध के किनारे से आधा मीटर अंदर सीवरेज पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे बांध पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। बांध के अंदर सीवरेज लाइन की कुल लंबाई 1300 मीटर होगी। अहम पहलू यह है कि बूढ़ी गंडक के किनारे बांध के अंदर पहली बार भूमिगत काम हो रहा है। दरअसल, सात साल पुरानी अमृत योजना के 172 करोड़ के एसटीपी प्रोजेक्ट के तहत सिकंदरपुर इलाके में प्रभात जर्दा फैक्ट्री इलाके में स्थित स्लुईस गेट के पास से लेकर लकड़ीढ़ाई तक बांध होकर भूमिगत पाइपलाइन का काम हो रहा है। बुडको काम करवा रहा है। हालांकि, पूर्व में एनओसी मिलने में देरी से लंबे समय तक यह काम अटका था। इ...