मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- अहरौरा। अहरौरा बांध के मेन कैनाल का लीकेज ठीक होने के साथ शुक्रवार को भाकियू का आठ दिन से जारी अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त हो गया। किसानों का अनशन मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने समाप्त कराया। उपजिलाधिकारी ने बताया मेन कैनाल में हो रहे लीकेज को ठीक कराने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। आठवें दिन बाहर से आए गोताखोरों और टेक्नीशियन की टीम ने बांध के मेन कैनाल से हो रहे रिसाव का ठीक किया। पानी का लीकेज बंद होने के साथ ही किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। मौके पर जेई आनंद बिंद, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, गोपाल दास गुप्ता, चौधरी रमेश सिंह,...