वाराणसी, सितम्बर 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए बांधों की क्षमता बढ़ाई जाए। जिन बांधों एवं जलाशयों में डी-सिल्टिंग या मरम्मत की आवश्यकता है, उसका प्रस्ताव जल्द शासन के पास भेजें। जलशक्ति मंत्री सोमवार को वाराणसी में थे। सर्किट हाउस सभागार में उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग के साथ मिर्जापुर, सोनभद्र, चन्दौली एवं प्रयागराज में स्थित बांधों, बंधियों एवं जलाशयों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने डूब क्षेत्र में आने वाली जमीनों का सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार खारिज-दाखिल की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सोनभद्र में डीएम से समन्वय स्थापित कर डीएमएफ फंड से बांधों की मरम्मत करा...