नवादा, मार्च 18 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की बड़ोसर पंचायत के बांधी गांव की सड़क पर जलजमाव की समस्या है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो चुकी है। ग्रामीण वर्षों से इसका दंश झेलने को विवश हैं। जलजमाव के कारण सड़क झील में तब्दील हो चुका है। ऐसी स्थिति में आवागमन में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार साफ-सफाई को लेकर ढोल पीट ले, लेकिन बांधी गांव में जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सड़क पर जलजमाव ने सरकार के स्वच्छता दावों की पोल खोल कर रख दी है। दर्जनों दोपहिया व चार पहिया वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं। नाली की पानी बहने से जलजमाव की स्थिति है और इससे अबतक छुटकारा नहीं मिल सका है। लोग कीचड़मय सड़क से गुजरने के लिए विवश हैं। हालांकि प्रखंड के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भ...