बोकारो, मार्च 13 -- जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह गांव के आदिवासी टोला काशीडीह निवासी अधनु मांझी की 42 वर्षीय सुमरी देवी ने फांसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की लगभग 1:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार सुमरी देवी ने मौके को भांपते हुए अपने घर के दरवाजा को बंद करके साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घर के परिजन पर दरवाजा खोलने को लेकर आवाज देने लगे । साथ ही दरवाजा नही खोलने के स्थित में दरवाजा तोड़कर अंदर गया। तब घटना की जानकारी हुई। घटना को लेकर जरीडीह पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। दुसरी ओर घटना की जांच में पुलिस जुट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...