दुमका, जनवरी 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बनवारा पंचायत अंतर्गत बांधडीह स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय दीप यज्ञ वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के तृतीय दिन शुक्रवार को सरस्वती पूजन व भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। पुरोहित बिनोद मिश्रा व बासुकीनाथ मिश्रा के नेतृत्व में विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन मुख्य यजमान विश्वनाथ मंडल व साधो देवी द्वारा विधिविधान से संपन्न कराया गया। सरस्वती पूजन के समापन पर उपस्थित भक्तों ने पुष्पांजलि देकर माता सरस्वती से सदबुद्धि विद्या और ज्ञान की कामना की। इस मौके पर रात्रिकालीन कार्यक्रम में शुक्रवार को भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। गायिका अलका रानी, गायक सुनील बहार एवं सहयोगी संजय कुमार (की पैड), शश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.