गाजीपुर, दिसम्बर 24 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त टीम की ओर से मंगलवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर डाउन में बांद्रा पटना एक्सप्रेस में कुल 41.64 लीटर अवैध शराब बरामद मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 18 हजार रूपया निर्धारित किया गया। प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर थ्रू जारही डाउन बांद्रा पटना ट्रेन को रेल कंट्रोल के माध्यम से बीती रात में दिलदारनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ठहराव कराया गया। जिसकी तलाशी के दौरान जनरेटर कार व कोच संख्या S3 से शौचालय में भारी लावारिस अवैध शराब बरामद की गई। लेकिन कोच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नही मिला। बरामद अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने के बाद जीआरपी में दाखिल किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...