बांदा से कानपुर इण्टर सिटी चलाई जाए
बांदा, जून 28 -- बांदा। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर बांदा से कानपुर इण्टर सिटी ट्रेन चलाने की मांग किया है। बताया कि यह ट्रेन प्रातः नौ बजे बांदा से चलाई जाए तथा दो बजे कानपुर से बांदा को चलाई जाए। कहा कि कानपुर जाने के लिए अभी प्रातः चार बजे लखनऊ एक्सप्रेस व सबेरे सात बजे पैसेंजर ही चलती है। इसके बाद लगभग नौ घंटे बाद सांयकाल चार बजे इण्टर सिटी एक्सप्रेस कानपुर के लिए चलती है। ऐसे में नौ घंटे के लम्बे अन्तराल में यात्रीगण बांदा से कानपुर जाने के लिए बस या अन्य साधनों से कानपुर को यात्रा करते हैं। यह भी पढ़ें- कानपुर के लिए नौ घंटे बाद दूसरी ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.