बांदा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला ने सपा नेता पर बरसाई चप्पल, कार का शीशा चढ़ा भागे पूर्व पालिकाध्यक्ष
संवाददाता, जून 2 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बुजुर्ग महिला द्वारा सपा नेता और पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पहले कार में बैठे मोहन साहू के सामने हाथ जोड़ती है और जैसे ही वे गाड़ी का शीशा नीचे करते हैं, तीन बार चप्पल जड़ देती है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहन साहू ने इसे सदर विधायक की साजिश बताया है जबकि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के किसी स्थान का बताया जा रहा है। 67 सेकेंड के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे मोहन साहू की कार के पास पहुंचती है और हाथ जोड़ती है। वृद्धा की बात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.