बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा कस्बा में बुधवार रात लड़की के दरवाजे पर आकर दहेज में 1.51 लाख की मांग पर बखेड़ा खड़ा हो गया। आरोप है कि दूल्हे ने खुद नशे में हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया और सुलह न हो पाने पर बिना दुल्हन के बारात लौट गई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजरानी पत्नी स्व. कारेलाल प्रजापति निवासी जसपुरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 वर्षीय पुत्री रागनी का विवाह हमीरपुर के मौदहा निवासी अखिलेश पुत्र रामसेवक प्रजापति के साथ तय हुआ। 25 फरवरी को शादी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बारात जसपुरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने बरातियों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी। आरोप है कि लड़के पक्ष ने Rs.दहेज में 1.51 लाख अतिरिक्त नकद रुपयों की मांग की। असमर्थता जताने पर ख...