बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। पुलिस लाइन में तैनात प्रयागराज निवासी उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह रविवार देर शाम गश खाकर गिर पड़े। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रविवार शाम को ड्यूटी के दौरान टहल रहे थे तभी अचानक गिर पड़े तुरंत उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां पर ह्रदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। वह 1987 में पुलिस में भर्ती हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...