लखनऊ, अप्रैल 27 -- अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का बांदा में नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बांदा का अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 1951 से अब तक इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। देश में सबसे गर्म रहे शहरों की सूची में भी बांदा सबसे ऊपर रहा। वहीं, पुरवा हवा चलने से मध्य और पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में तपिश से तो राहत रही लेकिन उमस बेहाल कर रही है। बाराबंकी में बेचैन करने वाली रात रही जहां न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक रहा। यह भी पढ़ें- बांदा देश का सबसे गर्म शहर; 47 डिग्री के पार पारा, धधक रहा पूरा बुंदेलखंड, सूनी हुईं सड़कें आईएमडी लखनऊ के अनुसार प्रदेश में बुंदेलखंड में तपिश रही। बांदा में 75 साल में पहली बार इतना अधिक तापमान अप्रैल में ...