बांदा-बहराइच मार्ग पर तीन डंपरों में भिड़ंत,लगा जाम
फतेहपुर, जून 22 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार तड़के दतौली गांव के पास तीन डंपरों में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों डंपरों के चालक और खलासी समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात बहाल कराया। फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर सुबह करीब पांच बजे हाईवे किनारे दोनों पटरी पर खड़े दो डंपरों से पीछे से टकरा गया। हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर के चालक श्रवण कुमार व सहायक किशोर निवासी संडीला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे डंपर के चालक अमरजीत यादव व सहायक रामराज यादव व तीसरे डंपर के चालक भूपेश और उसके भाई संतु भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.