बांदा, अगस्त 1 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता। रोडवेज चालक परिचालक मिलकर उप्र परिवहन निगम को चूना लगा रहे हैं। प्रयागराज से बांदा आ रही रोडवेज बस में मुख्य सचल दल ने औचक छापा मारा तो बांदा डिपो की बस में 21 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए हैं। जिससे चालक परिचालक के रूट आफ कर संविदा समाप्ति की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं, रूट के दो टीआई सत्येंद्र मिश्रा व राहुल सिंह को सस्पेंड( निलंबित) कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद रोडवेज चालक परिचालकों में हड़कंप मचा है। यह भी पढ़ें- Banda News: प्राइवेट बस चालक-परिचालकों ने किया विरोध प्रदर्शनबिना टिकट यात्रा 30 जुलाई को बांदा डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेटी 8729 को लेकर संविदा चालक साकेत मिश्रा व परिचालक अतुल पाल प्रयागराज से बांदा लौट रहे थे। लगातार डब्लूटी(बिना टिकट यात्रा) को लेकर मिल रही स...