हमीरपुर, जनवरी 29 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के भगत तालाब के दो दिवसीय कुश्ती दंगल में चित्रकूट धाम मंडल के विजेता के लिए फाइनल कुश्ती में बांदा केसरी नीरज को पटकनी देकर हुकुम ने खिताब हासिल किया। सेमी फाइनल कुश्ती में नीरज मर्का बांदा ने कुलदीप टेढ़ा को पटकनी दी। वीरेंद्र टेढ़ा ने राधेश्याम मिरगहनी बांदा को हराया। इसके बाद फाइनल कुश्ती हुकुम पहलवान कुसमरा व बांदा केशरी नीरज मर्का बांदा के मध्य कुश्ती कराई गई। जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की। जिस पर चित्रकूट धाम केशरी घोषित कर सम्मान किया गया। दंगल कमेटी के अध्यक्ष रमन सिंह आजाद ने बताया कि विजेता पहलवान को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...