बांदा के आरटीओ ने की एआरटीओ कार्यालय की जांच
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 5 -- फर्रुखाबाद। परिवहन विभाग के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति तथा कामकाज की स्थिति को देखा गया। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बांदा के आरटीओ उदयवीर सिंह अचानक फर्रुखाबाद के एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर वहां होने वाले कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी गई。 यह भी पढ़ें- आरट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.