औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए बांट माप विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कांटा-बांट व इलेक्ट्रॉनिक तराजू में कमियां मिलने पर करीब दो दर्जन व्यापारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। सहायक नियंत्रक मंडल कानपुर के निर्देशन में वरिष्ठ निरीक्षक गया प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम ने कंचौसी, मल्हौसी, असैनी और दिबियापुर बाजारों में जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। जांच के दौरान कंचौसी में एक दर्जन, दिबियापुर में पांच, मल्हौसी में चार और असैनी में एक दुकान पर माप-तौल उपकरणों में कमियां पाई गईं। संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई। कुछ दुकानदारों को मामूली त्रुटियों पर सुधार की चेतावनी दी गई। वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि व्यापारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.