कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विधिक माप विज्ञान विभाग ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था के तहत सभी प्रकार के कांटे, बांट, धर्म कांटा तथा पेट्रोल पंपों का मूल्यांकन अनिवार्य रूप से ऑनलाइन कराना होगा। अन्यथा निरीक्षण के दौरान जुर्माना लगाया जाएगा। जिला बांट माप अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने गंगेश्वर नाथ नई बस्ती स्थित कार्यालय में कहा, व्यापारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। मूल्यांकन के बाद कांटे-बांट पर विभाग की मुहर लगवा लें, ताकि चेकिंग में कोई परेशानी न हो। समस्या होने पर कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने जोर दिया कि सील बंद पैकेट में बिकने वाले सामान पर नाम, पता, वजन और मूल्य स्पष्ट रूप से छपा होना चाहिए। प्रिंटेड रेट से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर कड़ी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.