मोतिहारी, मई 24 -- चिरैया, निसं। प्रखंड के हरिहरा गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में सरकारी दवाइयों को जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं आते, मरीजों का सही इलाज नहीं होता और इसी वजह से लाखों रुपये की सरकारी दवाइयां गोदाम में रखे-रखे खराब हो गईं, जिसे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जला दिया गया है।अस्पताल में लंबे समय से दवाइयों का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा था। कई दवाइयां बोरियों में बंद पड़ी रहीं, जिनमें नमी और गंदगी के कारण दीमक लग गई। हालत ऐसी हो गई कि इस्तेमाल लायक दवाइयां भी खराब होने लगीं। जब मामला बढ़ने लगा तो अस्पताल कर्मियों ने खराब दवाइयों को चुपचाप जलाकर खत्म कर...