मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मीनापुर। मकसूदपुर में बुधवार को पशु बांझपन निवारण शिविर लगाया गया। पशु चिकित्सकों ने 281 पशुओं की जांच कर दवा का वितरण किया। डॉ. कुमार प्रफुल्लचंद्र ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार और बांझपन की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। पशु चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शाही ने पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम के महत्व को बताया। इससे पहले मुखिया वरुण कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। पशुपालक अजय झा, सुनील कुमार मिश्रा, जवाहर राम, शिवचंद्र राम, निर्मला देवी, शीला देवी, बबीता देवी, कमलेश ठाकुर, रामप्रवेश राम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.