बांझपन निवारण शिविर में 230 पशुओं का हुआ उपचार
छपरा, जून 10 -- एकमा। एकमा प्रखंड की परसापूर्वी पंचायत के धनौती विद्यालय परिसर में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे पशुपालकों के 230 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उद्घाटन वार्ड प्रतिनिधि तफज्जुल अंसारी और पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव ने किया।
पशु स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने पशुपालकों को मिनरल मिक्सचर, संतुलित आहार और कृमिनाशक दवाओं के नियमित उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे पशुओं में पोषण की कमी दूर होती है और दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ बांझपन की समस्या से भी बचाव होता है। शिविर में आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. विनय कुमार ने बताया कि आपात स्थिति में पशुपालक हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल कर पशु चिकित्सा सेवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.