बांजीरोट बूथ पर सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
बागेश्वर, अगस्त 22 -- कांडा। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधानसभा कपकोट के दूरस्थ मतदेय स्थल बाजीरोट बूथ संख्या 154, में दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई का निरीक्षण किया। बूथ पर कुल 493 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 212 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए से भी सुनवाई प्रक्रिया को लेकर फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के साथ ही रनिंग ट्रैक, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.