साहिबगंज, जुलाई 27 -- बरहेट/तालझारी । बंगला सावन की दूसरी सोमवारी को शिवगादी में बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर पश्चिम बंगाल से भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचे। कांवरिया व शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा गाजेश्वरनाथ के पीताम्बरी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया । पूरा मंदिर परिसर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा । यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, चित्रेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेकश्रद्धालुओं का उत्साह कांवरियों का जत्था राजमहल गंगा नदी व पश्चिम बंगाल की फरक्का गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल , दो पहिया सहित अन्य वाहन से कांवरियों के जत्था शिवगादी पहुंचे । भक्तों ने 500 फीट ऊंची दुर्गम पहाड़ी पर स्थित मुख्य गुफा तक पहुंचने के लिए 195 सीढ़ियों की चढ़ाई पूरी कर बाबा का ...