रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित में बांग्ला सांस्कृतिक मेला में शनिवार को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पोच्चीशे बोइशाख पर संस्कृतिकर्मियों ने रवींद्र गीतों की प्रस्तुति देकर संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान जेल पार्क में चल रहे इस मेले में मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने रवींद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बालिका शिक्षा भवन के विद्यार्थियों ने रवींद्र संगीत गाकर स्वरांजलि अर्पित की। मोमो चित्ते नीति नृत्ते...बांग्ला युवा मंच की तरफ से 120 कलाकारों ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांधा। यह भी पढ़ें- गुरुदेव की विरासत को संगीत और नृत्य से किया जीवंत मोमो चित्ते नीति नृत्ते... गीत ने संगीतप्रेमियों...