रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बांग्ला विभाग में शनिवार को रवींद्र जयंती मनायी गई। इसमें विभाग के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने उनकी रचनाओं का पाठ किया और उनकी साहित्यिक कृतियों प चर्चा की गई। कार्यक्रम में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर बनी एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। विभागाध्यक्ष डॉ गौतम मुखर्जी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ की रचनाओं के बारे में बताया। वहीं, डॉ प्रियरंजन लाहा ने कहा कि गुरुदेव की जयंती सिर्फ रस्मी तौर पर नहीं मनाएं, बल्कि उन्हें ह्रदय से स्मरण करें।जनवादी लेखक संघ के सुकेशी कर्मकार, रवि कुमार, बंग शक्ति के उत्पल सिन्हा, सुचिस्मिता सेन गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। यह भी पढ़ें- ...