घाटशिला, दिसम्बर 29 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक चेतना से गहराई से जुड़ीं दिवंगत शिक्षिका एवं समाजसेविका कविता दत्ता की 71वीं जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा। इस संबंध में 29 दिसंबर को विभूति स्मृति संसद, घाटशिला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि कविता दत्ता फाउंडेशन, घाटशिला विभूति स्मृति संसद तथा संयुक्त नाट्य कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 3 जनवरी को शाम 6 बजे एक समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह तथा बांग्ला नाटक "अपराह्नेर आलो" का मंचन किया जाएगा। यह नाटक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार की सशक्त लेखनी से उपजा हुआ है तथा इंद्र कुमार राय के संवेदनशील निर्देशन में मंच पर प्रस्तुत होगा। नाटक अपने कथ्य और प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.