चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चक्रधरपुर। बंगाली एसोसिएशन दुर्गा मंदिर प्रागंण में बुधवार को पोइला वैशाख व बांग्ला नववर्ष श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए सौम्यजीत हलदर और मनीषा चक्रवर्ती के द्वारा आकर्षक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ साथ अमरसंगी, रविंद्र संगीत, गजल, नाचिकेता संगीत एवं बंगला और हिंदी के आधुनिक गीत प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। मौके पर संगीत समारोह कार्यक्रम में पधारे वार्ड पार्षद विनय बर्मन, राजेश्वरी मुखी एवं सुरेखा दत्ता का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बंगाली एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी, प्रवीर दास, सुमित चौधरी, उग्रसेन कलायत, संदीप बाउड़ी, भास्कर सरकार सहित बड़ी संख्या में सदस्य शाम...