लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, संवाददाता। घसियारी मंडी स्थित काली बाड़ी मंदिर में बांग्ला नववर्ष उत्सवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। मां काली को लाल किनारी वाली क्रीम रंग की साड़ी और आभूषणों से सुंदर शृंगार किया गया।सुबह लोगों ने नये कपड़े पहनकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी भक्तों को बंगाली प्रसिद्ध राधा बल्लभी, आलू दम और रसगुल्ला से 'मिष्टी मुख'(मुंह मीठा) कराया गया। इसके साथ भक्तों ने कॉफी का भी आनंद लिया। दोपहर में पुलाव, चने की दाल, मटर पनीर, भाजा, आलू गोभी, चटनी, पापड़, खीर और रसगुल्ला से मां का भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- धूम धाम से मना राधा गोविंद मंदिर का स्थापना दिवस सह पोईला बैशाख उत्सव इस अवसर पर बोर्ड ऑफ ट्रस्ट ...