जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के तत्वावधान में बांग्ला नववर्ष के स्वागत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगीत, कविता पाठ और आवृत्ति की सुंदर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक मधुर गीत और काव्य पेश किए गए। संगीत में सर्वजया बनर्जी, सोमा विश्वास और राणा चटर्जी सहित कई कलाकारों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। कविता पाठ में श्राबणी मित्रा ने अपनी अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आवृत्ति में इति बनर्जी, मौसुमी घोष हाजरा, श्राबणी मित्रा, तमली सोम और सुष्मिता गांगुली की प्रभावशाली प्रस्तुतियां रही। मनोरंजन और ज्ञानेंद्र मालाकार सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों को खूब पसंद आईं।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अमल संघ का भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोज...