प्रयागराज, अप्रैल 5 -- स्वरबितान म्यूजिक सोसाइटी की ओर से 31वां वार्षिक महोत्सव रविवार को जगत तारन डिग्री कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नंदू दत्ता, दिलीप दत्ता, अरुण चट्टोपाध्याय व डॉ. राधारानी घोष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. स्वागता लक्ष्मी ने बांग्ला गीत स्त्रोतम व एकी लाबोननो पूर्ण प्राण गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी तो छात्राओं ने आकर्षक भावभंगिमाओं के साथ नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सोसाइटी की पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक कुमार बोस, सचिव शंकर चटर्जी, प्रो. असीम मुखर्जी, आशा सक्सेना, अरिंदम घोष, गोपाल बोस आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...