लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के उमरा गांव में बांग्लादेश हिंसा को लेकर दो पक्षों में आपस में बहस हो गई। इस दौरान गैर समुदाय के युवकों ने पीटकर दूसरे पक्ष के युवक को घायल कर दिया। उमरा गांव गांव का शिव प्रसाद राठौर का आरोप है कि बांग्लादेश में हुई हिंसा पर वह चर्चा कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर वह हिन्दू राष्ट्र का भाषण भी सुनने लगा। इसी को लेकर गैर समुदाय के दो युवकों से हो गई बहस हो गई। युवकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिव प्रसाद की तहरीर पर अमीनुद्दीन व राजू पर दर्ज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...