नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने मंगलवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के लिए रात्रिभोज बैठक की मेजबानी की। रहमान तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। दौरे का उद्देश्य पिछले 18 महीनों से चल रहे कूटनीतिक तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की नई सरकार के किसी वरिष्ठ सदस्य की ये पहली भारत यात्रा है। सूत्रों के अनुसार डोभाल और रहमान के बीच भारत-बांग्लादेश संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें संबंधों को नई गति देने पर ध्यान दिया गया। हालांकि बैठक पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विदेश मंत्री रहमान के प्रतिनिधिमंडल में प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी शामिल थे। रहमान बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विस्तृत बातचीत कर...