बांग्लादेश से आखिरी ओवर में जीता ऑस्ट्रेलिया, वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 में दिखाया दम
चटगांव, जून 19 -- ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को दूसरे टी20 मैच में सात रन से हराया। हाईस्कोरिंग मुकाबला जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चटगांव में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए मैट रेनशॉ की करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 89 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने दमदार खेल दिखाया और अंत तक जीत के लिए पूरा जोर लगाया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। रेनशॉ को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को यहीं खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की अदला-बदली, 27 करोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.