कटिहार, जून 5 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि: पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की लगती सीमा पर फेसिंग व बॉर्डर गार्डिंग फोर्स द्वारा सख्ती बरते जाने के बाद गृह मंत्रालय ने कटिहार सहित सीमांचल के जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर कटिहार, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले में पुलिस अलर्ट पर है। पिछले एक माह में पशु व मादक पदार्थों की तस्करी में भी पुलिस के मुताबिक कमी आई है। कटिहार व पूर्णिया जिले में एक माह के दौरान स्मैक व गांजा की खेप के साथ तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। पशु तस्करी का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सीमा पर सख्ती, गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमांचल में बढ़ाई गई सतर्कता बताते चलें कि पशु व मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर कटिहार को ट्रांजिट रूट के रूप...