नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बांग्लादेश अवामी लीग के नेता और पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश चंद्र सेन की शनिवार को दीनाजपुर जिला जेल में हिरासत के दौरान मौत हो गई। 83 वर्षीय सेन अचानक बीमार पड़ने के बाद दीनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टरों ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:29 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक फरहाद सरकार ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। यह घटना 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से महज कुछ दिन पहले हुई है, जिससे राजनीतिक कैदियों के साथ व्यवहार और हिरासत में मौतों की उपेक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में बनी तारिक रहमान की सरकार तो भारत से कैसा होगा संबंध? BNP के बताया रमेश चंद्र सेन को 16 अगस्त 2024 को ठाकुरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ...