नई दिल्ली, मार्च 28 -- IPL 2026 का आगाजा आज यानी शनिवार 28 मार्च से होने जा रहा है। 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। RCB vs SRH मैच शुरू होने में कुछ ही घंटो का समय रह गया है, मगर इससे पहले बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के लाइव मैच को लेकर बड़ा यू-टर्न लिया है। मुस्फिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल का अपने देश में लाइव प्रसारण करने से इनकार कर दिया था, मगर अब उन्होंने इस बैन को हटा दिया है। बांग्लादेश के नए चुने गए सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिद उद्दीन स्वपन ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी में आज होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पिच रिपोर्ट यह ताजा फैसला IPL के प्रसारण को लेकर बनी अनिश्चितता के बाद आया है। इसस...