बांग्लादेश या अल्बानिया नहीं है भारत: नड्डा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी। उन्होंने भारत की तुलना बांग्लादेश और अल्बानिया जैसे देशों से किए जाने को खारिज करते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना की। अहमदाबाद के वडाज इलाके में भाजपा की ओर से आयोजित पदयात्रा को संबोधित करते हुए नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की घुसपैठियों के समर्थन से सरकार बनाने की मंशा कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मुझसे गलती हो गई... BJP की मदद करने वाले Ex CM जगन रेड्डी को हो रहा पछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.