सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- बांग्लादेश में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश का पुतला लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में बुग्गावाला चौक पर बंगलादेश के पुतले को आग के हवाले किया। गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बुग्गावाला चौक पर एकत्रित हुए। बंगलादेश में दीपू चंद दास की हत्या से आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश का पुतला लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग बुग्गावाला रोड, सर्विस लेन होते हुए बंगलादेश के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में बुग्गावाला चौक पर पहुंच पुतले को आग के हवाले के किया गया। इस दौरान प्रमोद सैनी, मोहित, कर्मवीर, वीरेंद्र, सुबोध कुमार, अश्वनी मित्तल, केतन, आवेश, मेघराज सिंह, परमजीत सिंह, आकाश, सौतन, भानु आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.