प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपचंद दास की कट्टरपंथियों की ओर से की गई निर्मम हत्या के खिलाफ लोक विकास मंच ने रविवार को बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुआई आचार्य राजेश त्रिपाठी और मृगांक शेखर सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने हिन्दुओं को जागरूक करने और धर्मांध कट्टरवादियों से सतर्क रहने की सलाह दी। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद नन्द लाल, धीरेन्द्र ओझा, आनंद ओझा, विनोद पांडेय, आदित्य द्विवेदी, सर्वेश पांडे, मृदुल पांडेय, एड आशुतोष द्विवेदी, डॉ आशुतोष, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...