हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। हिन्दू एकता समिति ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की गई। आरोप लगाया कि वहां हिंदू महिलाओं को हिजाब पहनाकर मुसलिम बनाया जा रहा है। इसे रोका जाए। जिलाध्यक्ष रामशरन गुप्ता ने ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने की घटनाओं पर भारत सरकार को खामोश नहीं रहना चाहिए। दबाव बनाकर बांग्लादेश पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर त्रिमूर्ति, शिवप्रवेश गुप्ता, गुजराज, सुशीला, रूबी दीक्षित, सुमित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.