उरई, जनवरी 2 -- कोंच। गुलाबी गिरोह सेना की कमाण्डर अंजू शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को सौंपा है। इसमें बांगलादेश में रहने वाली हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग उठाई है। गुलाबी गैंग कमांडर ने बताया कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू भाई मौत के साये में जी रहे हैं। जबकि भारत देश में बांगला देश का इतना सहयोग किया फिर भी कट्टर पंथियों ने चुनी हुई सरकार को हटाकर हमारे हिन्दू भाइयों को मार रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार को दखल देकर हिन्दू भाइयों की मदद के लिए विश्व बिरादरी से कहकर दबाब बनाना चाहिए। सावित्री देवी, गायत्री देवी, प्रीति देवी, ममता, ऊषा देवी, सुनीता देवी, संतोषी, गुड्डी, सिया रानी, रीता, शांति, नानी बाई, विमला देवी, कांति देवी, पिस्ता देवी, गुड्डी बेगम, शकुंतला देवी आदि रहीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.