लखनऊ, दिसम्बर 23 -- रहीमाबाद, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और ईश निंदा के नाम पर हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार शाम सांस्कृतिक गौरव संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। हिन्दू जागरण मंच कार्यालय रहीमाबाद पर एकत्र होकर कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए बड़ा चौराहा तक गये और वहां पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। उपस्थित जनसमूह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध नारे लगाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज अर्कवंसी, दुर्गेश प्रताप सिंह ,जय गोविंदा अवस्थी, केएल दुबे, राजू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.