नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले सांप्रदायिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामले में शरीयतपुर जिले में भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्वक किए गए हमले में घायल हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन पर यह हमला नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को हुआ था, जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खोकन चंद्र दास शरीयतपुर के दामुड्या इलाके में दवा और मोबाइल बैंकिंग की दुकान चलाते थे। बुधवार रात जब वह अपनी दुकान बंद कर ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी केउरभांगा बाजार के पास दंगाइयों की एक भीड़ ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने पहले उन्हें धारदार हथियारों से बुरी तरह घायल किया और फिर उन पर पेट्र...