कुशीनगर, दिसम्बर 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्याओं और उन पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को पडरौना शहर में हिंदूवादी संगठनों व भाजपा के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। वहां के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया। शहर के गांधी चौक से कैंडल लेकर निकले संगठन और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। सुभाष चौक पर वहां के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया। इस दौरान भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, रितिक सिंह गौतम, सचिन सिंह, सीपीएन सिंह, सत्यम पाठक, कार्तिक मिश्रा, राजन कुशवाहा, अमन पांडेय, सत्यम पाठक, विकास यादव, आदर्श दीक्षित, राहुल यादव, मनीष कुशवाहा, कार्तिक ओझा, उज्जवल दुबे, खुशियाल यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.