सोनभद्र, जनवरी 2 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। बांग्लादेश में भारतीय हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों एवं निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कोन बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन की शुरुआत कस्बे के प्रमुख मार्गों सहित बाजारों से जुलूस के रूप में हुई। हाथों में तख्तियां और भगवा झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित हमलों की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.